Jyoti Malhotra’s fake photo with Rahul Gandhi goes viral, users write- Why do every traitor get Rahul Gandhi’s photo


  • Hindi News
  • No fake news
  • Jyoti Malhotra’s Fake Photo With Rahul Gandhi Goes Viral, Users Write Why Do Every Traitor Get Rahul Gandhi’s Photo

1 वर्ष पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फोटो वायरल हो रही है। इसमें राहुल जासूसी के शक में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ दिख रहे हैं। फोटो शेयर कर कई यूजर्स राहुल गांधी पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​के साथ राहुल गांधी। (अर्काइव)

प्रणव शर्मा नाम के यूजर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

प्रणव शर्मा नाम के यूजर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

  • आदित्य कुमार त्रिवेदी नाम के एक अन्य वेरिफाइड यूजर ने लिखा- मुझे समझ नहीं आता कि राहुल गांधी की तस्वीर हर देशद्रोही या देशद्रोह के आरोपी के साथ कैसे मिलती है। ये कैसा रिश्ता है। क्या आप जानते हैं ये कौन हैं, वैसे ये मैडम ज्योति मल्होत्रा ​​हैं। (अर्काइव)
आदित्य कुमार त्रिवेदी नाम के यूजर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

आदित्य कुमार त्रिवेदी नाम के यूजर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

  • एक अन्य ने भी राहुल गांधी पर सवाल खड़े करते हुए तस्वीरें शेयर कीं। यूजर ने लिखा- हरियाणा से पाकिस्तान के लिए जासूसी में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा राहुल गांधी के साथ। कैसा विचित्र संयोग है कि हर देशद्रोही देशविरोधी राहुल गांधी के साथ दिखता है। क्या देश में हो रही उथल-पुथल के मास्टरमाइंड राहुल गांधी ही हैं। (अर्काइव)

वायरल तस्वीरों का सच…

वायरल तस्वीरों का सच जानने के लिए हमने इन्हें रिवर्स सर्च किया। सर्च करने पर हमें पहली तस्वीर की रियल फोटो कई मीडिया रिपोर्ट में मिली। खबर का लिंक…

न्यूज वेबसाइट पर मौजूद रियल फोटो का स्क्रीनशॉट।

न्यूज वेबसाइट पर मौजूद रियल फोटो का स्क्रीनशॉट।

मीडिया रिपोर्ट्स में मौजूद रियल फोटो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी के साथ दिख रही लड़की रायबरेली सदर की विधायक अदिति सिंह हैं। दरअसल, मई 2018 में राहुल गांधी से शादी के प्रस्ताव की अफवाहों से नाराज रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह ने अफवाहों का खंडन किया था। उस दौरान कई मीडिया प्लेटफॉर्म ने खबर में राहुल गांधी के साथ अदिति सिंह की इस फोटो को पब्लिश किया था।

साफ देखा जा सकता है कि रियल फोटो में राहुल गांधी के साथ दिख रही लड़की जासूस ज्योति मल्होत्रा नहीं बल्कि विधायक अदिति सिंह हैं।

दूसरी फोटो

दूसरी वायरल फोटो रिवर्स सर्च करने पर हमें इसकी रियल तस्वीर 2022 की कई पोस्ट और न्यूज वेबसाइट पर मिली। खबर का लिंक…

सोशल न्यूज की वेबसाइट पर मौजूद रियल फोटो का स्क्रीनशॉट।

सोशल न्यूज की वेबसाइट पर मौजूद रियल फोटो का स्क्रीनशॉट।

वेबसाइट के मुताबिक, 18 सितंबर 2022 की यह फोटो केरल के अलप्पुझा की है। जब भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक महिला समर्थक को गले लगाते हुए दिखे थे।

साफ है कि सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के साथ जासूसी के शक में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा की फेक फोटोज वायरल हो रही हैं।

———————————–

पढ़ें भास्कर फैक्ट चेक की अन्य खबरें…

क्या PM के साथ दिख रही लड़की ज्योति मल्होत्रा है : फोटो शेयर कर यूजर्स ने उठाए सवाल; जानिए सच्चाई

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ग्रुप फोटो वायरल हो रही है। इस ग्रुप फोटो में पीएम मोदी के साथ 6 लड़के और 1 लड़की दिख रही है। दावा किया जा रहा है कि फोटो में दिख रही यह लड़की कोई और नहीं बल्कि जासूसी के शक में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *