Headlines

संभल में 40 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त:बिना लेआउट स्वीकृति के हो रही थी प्लॉटिंग, पक्के निर्माण को नोटिस




संभल में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्रशासन को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। बुधवार को ग्राम घुंघावली में करीब 40 बीघा जमीन पर की जा रही कथित अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई बिना लेआउट स्वीकृति के की जा रही प्लॉटिंग के विरुद्ध की गई। तहसील संभल के थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव घुंघावली में गाटा संख्या 147, 149 और 159 पर यह प्लॉटिंग माजिद अली खान आदि द्वारा की जा रही थी। संभल के एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर प्रवर्तन कार्रवाई की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जहां पक्के निर्माण पाए गए हैं, वहां संबंधित लोगों को धारा 10 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पूरे जिले में चल रहे अभियान का हिस्सा है। जहां भी अवैध प्लॉटिंग मिलेगी, वहां इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि इसी ग्राम घुंघावली में बीते 30 जुलाई को भी करीब 35 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया गया था। कुछ ही दिनों के भीतर उसी गांव में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जो बिना लेआउट स्वीकृति के प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ प्रशासन की दृढ़ता को दर्शाती है। एसडीएम विकास चंद्र ने दोहराया कि जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि जिले में कहीं भी अवैध प्लॉटिंग नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *