Headlines

पलवल के 4 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय-कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन:7 से 9 अगस्त तक पश्चिम बंगाल में होगी, दो बालिकाएं भी शामिल




पलवल के चार खिलाड़ियों का चयन पश्चिम बंगाल के हुगली में 7 से 9 अगस्त तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कराटे कोच भारती शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के दो बालक और दो बालिका खिलाड़ी अपने-अपने आयु वर्ग की स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों ने लगातार अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। इन खिलाड़ियों का हुआ चयन शर्मा के अनुसार, सोहम शर्मा अंडर-10 वर्ग, रोहित अंडर-18 वर्ग, एकांशी अंडर-16 वर्ग और व्याख्या अंडर-18 वर्ग में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता की तैयारियों में लगे हुए हैं और नियमित अभ्यास कर रहे हैं। जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने खिलाड़ियों के चयन को जिले के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पलवल और हरियाणा का नाम रोशन करेंगे। यह प्रतियोगिता 7 से 9 अगस्त तक हुगली, पश्चिम बंगाल में आयोजित होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *