Headlines

राममंदिर में राम दरबार के बिना पास दर्शन होंगे:आरती में शामिल होने के लिए तत्काल पास शुरू, ट्रस्ट में बदली व्यवस्था




अयोध्या राम मंदिर में राम दरबार के दर्शन के लिए अब पास नहीं लगेगा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंगलवार को पास की व्यवस्था खत्म कर दी। यानी अब राम मंदिर जाने वाला भक्त पूरे राम दरबार समेत पूरे मंदिर के दर्शन कर सकेगा। मंदिर की पहली मंजिल पर राम दरबार बना है। यह पिछले साल जून में बनकर तैयार हुआ था। शुरुआत में ट्रस्ट ने राम दरबार के दर्शन के लिए पास की अनिवार्यता इसलिए की थी कि श्रद्धालुओं की भीड़ को कैसे मैनेज किया जाए इसे समझा जा सके। करीब एक साल के ट्रॉयल के बाद ट्रस्ट ने इसे अब खत्म कर दिया। हालांकि, रामलला के दर्शन के लिए सुगम पास की व्यवस्था जारी रहेगी। सुगम पास को जारी करने की अथॉरिटी ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा के पास थी। चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था। अब मैनेजमेंट ने 2 से 3 लोगों का ग्रुप बनाया है। यही सुगम पास जारी करेगा। तीनों आरतियों के लिए तत्काल भी पास मिलेंगे राम मंदिर के पास व्यवस्था प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि रामलला की दिन में 3 बार आरती होती है। इसके लिए तत्काल पास की सुविधा भी शुरू की है। इन तत्काल पास को मंदिर के पास बिड़ला धर्मशाला सामने बनाए गए यात्री सुविधा केंद्र से हासिल किया जा सकेगा। रामलला की आरती के लिए 45 और राम दरबार की आरती के लिए 15 तत्काल पास की लिमिट रखी गई है। रामलला की मंगला आरती सुबह 4 बजे और श्रृंगार आरती सुबह 6 बजे होती है। इन दोनों आरतियों के तत्काल पास एक दिन पहले जारी किए जाएंगे। रात 9 बजे होने वाली शयन आरती के पास उसी दिन बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आरती दर्शन के लिए पहले से ऑनलाइन 100 पास जारी किए जा रहे हैं। नए दैनिक पास बनाना बंद, पुराने 2,743 की हो रही समीक्षा अयोध्या में ऐसे तमाम संत और स्थानीय लोग हैं, जो रोजाना रामलला के दर्शन करते हैं। ऐसे लोगों के लिए मंदिर ट्रस्ट ने दैनिक पास की व्यवस्था की है। हालांकि, चढ़ावा चोरी के पास से नए दैनिक पास जारी नहीं किए जा रहे हैं। इसके अलावा, 2,743 दैनिक पास जो पहले जारी हुए हैं, उनकी समीक्षा की जा रही है। अब जानिए तत्काल पास और सुगम पास कैसे बनवाएं ? ——–
ये खबर भी पढ़ें- राममंदिर चढ़ावा चोरी के 2 महीने बाद चंपत राय दिखे:अयोध्या में उंगली दिखाकर कैमरे बंद कराए, बोले- मरते दम तक यहीं रहूंगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी के करीब 2 महीने बाद पूर्व महासचिव चंपत राय मंगलवार को पहली बार अयोध्या में नजर आए। वह तपस्वी छावनी मंदिर पहुंचे। जब वह मंदिर जा रहे थे तो मीडियाकर्मी उनकी फोटो-वीडियो बनाने लगे। पढ़िए पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *