![]()
कांगड़ा पुलिस ने बुधवार को एक सब्जी और फल से लदी गाड़ी से 5.18 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। यह कार्रवाई पुराना कांगड़ा स्थित हनुमान घाट के पास नाकाबंदी के दौरान की गई। पुलिस ने इस मामले में ड्राइवर और मालिक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी आदर्श बरयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देहरा की ओर से आ रही TATA Yodha (Applied For) वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड से 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन चालक अशोक कुमार (27 वर्ष), निवासी रजोल, तहसील शाहपुर, और वाहन मालिक शुभम डोगरा (30 वर्ष), निवासी लदवाड़ा, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया है। नाकाबंदी में पुलिस को मिली सफलता प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन का चालक जालंधर से फल लोड कर कांगड़ा सब्जी मंडी आ रहा था। पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह नाकाबंदी की गई। डीएसपी मनोज धीमान ने बताया कि इस संबंध में थाना कांगड़ा में एफआईआर संख्या 120/2026, दिनांक 05.08.2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, 25, 29, 61 और 85 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Source link
कांगड़ा में वाहन मालिक और ड्राइवर चिट्टे सहित अरेस्ट:सब्जी की गाड़ी से 5.18 ग्राम हेरोइन बरामद; जालंधर से फल लोड कर लाए नशा
