![]()
जिला बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल एक्स टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नालागढ़ में एक युवक को 6.58 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कश्मीरपुर, नालागढ़ निवासी राहुल भारद्वाज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, स्पेशल सेल एक्स टीम ने प्रभारी इंद्र कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। टीम को सूचना मिली थी कि सोबनमाजरा में एक युवक चिट्टा बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को मौके से पकड़ा और उसके कब्जे से चिट्टा बरामद किया। चिट्टा बरामद होने के बाद आरोपी राहुल भारद्वाज के विरुद्ध नालागढ़ थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिला बद्दी पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। वर्मा ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह चिट्टा कहां से लाया था और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी।
Source link
नालागढ़ में 6.58 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार:सोलन में नशा मुक्ति अभियान, बद्दी पुलिस तस्करी नेटवर्क तलाशने में जुटी
