Headlines

कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स का स्टंट, 7 गिरफ्तार:हुड़दंग करने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई, बाइक जब्त और सार्वजनिक माफी मंगवाई




कोरबा में सावन महीने के दौरान कनकी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले बाइकर्स पर पुलिस ने कार्रवाई की है। उरगा थाना क्षेत्र के तरदा गांव के पास सड़क रोककर हंगामा करने, तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक चलाने और स्टंट करने वाले सात युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी युवक कोरबा शहर के रहने वाले हैं। बाइकर्स के इस गिरोह ने मंदिर मार्ग पर उत्पात मचाते हुए वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया था। वायरल वीडियो में युवक श्रद्धालुओं की सुरक्षा में बाधा डालते और सड़क जाम कर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मौके से सात बाइक जब्त पुलिस ने मौके से सात बाइकों को जब्त किया है। पकड़े गए युवकों में कुछ नाबालिग भी शामिल थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अतिरिक्त, आठ लोगों के खिलाफ BNS की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। नाबालिगों को समझाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि अन्य आरोपियों को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जमानत न मिलने पर उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने युवकों से सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफी मंगवाई। युवकों ने लिखित और मौखिक रूप रूप से भविष्य में ऐसी हरकतें न करने और श्रद्धालुओं को परेशान न करने का आश्वासन दिया। सीएसपी बोले- कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई इस मामले पर कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सावन माह में कनकी धाम में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे समय में सड़क अवरुद्ध कर हुड़दंग मचाना और कानून व्यवस्था बिगाड़ना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी आगे कार्रवाई की जाएगी। सीएसपी ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और समूह बनाकर सड़कों पर उत्पात न मचाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *