Headlines

जालंधर में 1000 किलो पनीर- 68 KG क्रीम सील:सेहत विभाग का बड़ा एक्शन; डेयरियों से 9 सैंपल लेकर जांच को भेजे




जालंधर में त्योहारी सीजन से पहले सेहत विभाग की फूड सेफ्टी टीम ने मॉडल हाउस स्थित चावला डेयरी और जमशेर डेयरी कॉम्प्लेक्स में रेड की। इस दौरान संतोषजनक जवाब न मिलने पर टीम ने मिलावट के संदेह में करीब 1000 किलो पनीर और 68 किलो क्रीम का पूरा स्टॉक सील कर दिया। इसके अलावा, विभिन्न डेरियों से कुल 9 सैंपल लेकर जांच के लिए खरड़ स्थित स्टेट फूड लैबोरेटरी भेज दिए गए हैं। आयुक्त फूड रजिंदर पाल सिंह की अगुवाई में फूड सेफ्टी अफसर मुकुल गिल, रॉबिन कुमार और रवि नंदन गोयल की टीम ने सुबह-सुबह यह अचानक छापेमारी की। टीम सबसे पहले मॉडल हाउस स्थित चावला डेयरी पहुंची, जो शहर में बड़े पैमाने पर पनीर सप्लाई करने का काम करती है। अधिकारियों ने डेयरी मालिक से दूध और उससे बने उत्पादों की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड मांगा। मालिक ने दावा किया कि उनकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट काला संघिया रोड पर स्थित है। दुकान मालिक ने संतोषजनक जवाव नहीं दिया
जब सेहत विभाग की टीम चावला डेयरी मालिक के बताए पते (काला संघिया रोड) पर जांच करने पहुंची, तो वहां सिर्फ घी और दही बनता पाया गया। वहां पनीर बनाने का कोई सेटअप नहीं था। दुकान मालिक पनीर के निर्माण को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। विभाग ने कार्रवाई करते हुए सामान किया सील मालिक के टाल-मटोल वाले रवैये को देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत सख्त कदम उठाया। टीम ने मिलावट के शक में मौके से 2 पनीर, 1 क्रीम, 1 घी और 1 दही के सैंपल लिए। साथ ही वहां मौजूद लगभग 1000 किलो पनीर और 68 किलो क्रीम के पूरे स्टॉक को मौके पर ही सील करके जब्त कर लिया। इसके बाद फूड सेफ्टी टीम ने जमशेर डेयरी कॉम्प्लेक्स का रुख किया। वहां स्थित राधे डेयरी, लवली डेयरी और सतपाल डेयरी पर चेकिंग की गई और 3 दूध व 1 घी के नमूने एकत्र किए गए। सीज किए गए स्टॉक की जल्द आएगी रिपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि सभी 9 नमूनों को तुरंत परीक्षण के लिए स्टेट फूड लैबोरेटरी भेज दिया गया है। सीज किए गए स्टॉक की रिपोर्ट जल्द मंगवाने के लिए फूड एनालिस्ट को पत्र भी लिखा गया है। रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *