Headlines

नारनौल में दो नई रोडवेज बस सेवाएं शुरू:राजस्थान बॉर्डर तक जाएगी, खाटू श्याम रूट की बसों का भी बायल में ठहराव




हरियाणा में नारनौल के निजामपुर, बायल, नयागांव और आसपास के गांवों के यात्रियों के लिए परिवहन सुविधा में विस्तार किया गया है। हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो ने क्षेत्र के लिए दो नई बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही बायल होकर खाटू श्याम जाने वाली रोडवेज बसों का बायल में नियमित ठहराव भी सुनिश्चित किया गया है। इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, महिलाओं और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। ये चलेंगी बसें नारनौल डिपो के चीफ इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि महाप्रबंधक देवदत्त के निर्देश पर नई बस सेवाओं की शुरुआत की गई है। नई व्यवस्था के तहत नारनौल से प्रतिदिन शाम 4 बजे बस निजामपुर और बायल होते हुए सालोदरा के लिए रवाना होगी। वापसी में शाम 5 बजे सालोदरा से चलकर बस बायल, निजामपुर, नारनौल और महेंद्रगढ़ होते हुए दादरी पहुंचेगी, जहां इसका रात्रि ठहराव रहेगा। बायल तक जाएगी इसके अलावा दूसरी नई बस सेवा सुबह 10:30 बजे नारनौल से पाटन के लिए निजामपुर और राजस्थान बोर्डर के गांव बायल होते हुए संचालित की जाएगी। वापसी में यह बस सुबह 11:50 बजे पाटन से नारनौल के लिए रवाना होगी। मुख्यमंत्री विंडो पर शिकायत के बाद मिली सुविधा बायल निवासी अंकित भाटी ने बताया कि उन्होंने 24 जुलाई को मुख्यमंत्री विंडो के माध्यम से क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं के विस्तार और बसों के ठहराव की मांग उठाई थी। इसके बाद रोडवेज विभाग ने नई बस सेवाएं शुरू करने के साथ-साथ खाटू श्याम मार्ग पर चलने वाली बसों का बायल में ठहराव भी सुनिश्चित कर दिया। किराया भी घटा उन्होंने बताया कि इससे पहले बायल से नारनौल के बीच रोडवेज बस का किराया 40 रुपये से घटाकर 30 रुपये करने की मांग भी उठाई गई थी, जिस पर विभाग ने सकारात्मक निर्णय लिया। इससे क्षेत्र के दैनिक यात्रियों को आर्थिक राहत मिली है। आभार प्रकट किया अंकित भाटी ने ग्रामीणों की ओर से हरियाणा रोडवेज अधिकारियों, राज्य सरकार, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों तक पहुंचाना उनकी नागरिक पहल का उद्देश्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार परिवहन सुविधाओं का विस्तार होता रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *