Headlines

उत्तर कोयल नहर में डूबकर युवक की मौत:एसडीआरएफ ने 24 घंटे बाद लाश की बरामद, फूफा के घर आया था




औरंगाबाद में उत्तर कोयल नहर में युवक डूब गया था। जिसकी लाश 24 घंटे के बाद मिली है। मृतक कैमूल के सोनहन थाना क्षेत्र हथियाबांध गांव निवासी रविंद्र तिवारी का बेटा रत्नाकर तिवारी उर्फ बिटाली है। एसडीआरएफ की टीम ने गुरुवार को करीब 4 घंटे तक लगातार खोज अभियान चलाया। इसके बाद सिंदुरिया गांव से लगभग 700 मीटर दूर कांडी गांव के पास उत्तर कोयल नहर से युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। घटना टंडवा थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव की है। मौके से कुछ तस्वीरें… फूफा के घर आया था युवक रत्नाकर मंगलवार को अपने फूफा सुदर्शन तिवारी के घर सिंदुरिया गांव आया था। बुधवार की सुबह करीब 8 बजे वह शौच के लिए उत्तर कोयल नहर की ओर गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान नहर किनारे उसकी चप्पल मिली, जिससे आशंका जताई गई कि तेज बहाव के कारण उसका पैर फिसल गया और वह नहर में बह गया। सूचना मिलने पर टंडवा थाना अध्यक्ष अजय बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पहले स्थानीय गोताखोरों की मदद से कई घंटे तक तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया।
नहर किनारे सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश रत्नाकर अपने माता-पिता का इकलौती संतान था। कैमूल से पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उत्तर कोयल नहर में पानी का बहाव काफी तेज रहता है, जिससे यहां अक्सर हादसों की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से नहर किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चेतावनी बोर्ड लगाने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है। टंडवा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *