Headlines

मोहाली में कांग्रेस नेता हैप्पी का आप पर हमला:पेपर लीक मामले में मांगा इस्तीफा, ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंचे,दिल्ली में छात्रों का समर्थन किया




मोहाली के झामपुर में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी (होशियारपुर व एसएएस नगर, मोहाली) हैप्पी मलिक ने कहा कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी अब पंजाब में पेपर लीक मामले पर अपने ही मंत्रियों को बचाने में लगी है। उन्होंने कहा कि जब तक जिम्मेदार मंत्रियों से इस्तीफा नहीं लिया जाता, कांग्रेस इस मुद्दे को उठाती रहेगी। हैप्पी ने कहा कि जब दिल्ली में छात्रों के साथ अन्याय हुआ तो कांग्रेस ने भी उनका समर्थन किया, क्योंकि वह छात्रों के हितों की लड़ाई थी। लेकिन अब पंजाब में पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी का रवैया बदल गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार पारदर्शिता की बात करती है तो फिर जिम्मेदारी तय होने तक संबंधित मंत्रियों से इस्तीफा क्यों नहीं लिया जा रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर पीछे हटने वाली नहीं है और जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक पार्टी अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। रक्तदान को बताया महादान ब्लड डोनेशन कैंप अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रताव गढ़ी के जन्मदिन पर लगाया था, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं के लिए जूस, फल और खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई थी। इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रदीप हैप्पी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हादसों, ऑपरेशन और गंभीर बीमारी के समय खून की जरूरत पड़ती है। ऐसे में एक यूनिट खून भी किसी की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होने कहा केवल मोहाली ही नहीं, बल्कि पंजाब के कई जिलों में रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देती है और लोगों की सेवा के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सिर्फ मंचों से बड़े-बड़े वादे नहीं करती, बल्कि जो कहती है उसे जमीन पर भी लागू करती है। भविष्य में भी समाज सेवा और जनहित के कार्य इसी तरह जारी रहेंगे। जानिए, कांग्रेस नेता ने क्या-क्या कहा… पेपर लीक मामले में मंत्रियों से इस्तीफा मांगा: हैप्पी ने कहा कि पंजाब में पेपर लीक जैसे गंभीर मामले में सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए। उनका कहना है कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक संबंधित मंत्रियों को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने नेताओं को बचाने की कोशिश कर रही है। दिल्ली और पंजाब में अलग रवैया अपनाने का आरोप: उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में छात्रों से जुड़े मुद्दे पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हो रहा था, तब आम आदमी पार्टी छात्रों के समर्थन में खुलकर खड़ी थी। कांग्रेस ने भी उस समय छात्रों का साथ दिया था। लेकिन अब पंजाब में पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद वही पार्टी अपने मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है। उन्होंने इसे दोहरा रवैया बताया। कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी: हैप्पी ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी। उनका कहना है कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक पार्टी अपनी लड़ाई जारी रखेगी। रक्तदान को बताया सबसे बड़ा दान: उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। हादसों, ऑपरेशन और गंभीर बीमारियों के दौरान मरीजों को खून की जरूरत पड़ती है। ऐसे समय में एक यूनिट रक्त भी किसी के लिए जीवनदान बन सकता है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। पंजाब के कई जिलों में लगाए जा रहे शिविर: हैप्पी ने बताया कि उनकी ओर से सिर्फ मोहाली ही नहीं, बल्कि पंजाब के कई जिलों में भी रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी समाज सेवा के ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *