![]()
पंजाब सरकार के दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारी, स्कूलों के टीचर्स व अन्य मुलाजिम आज सामूहिक छुट्टी लेकर चंडीगढ़ महारैली हिस्सा लेंगे। कर्मचारियों के सामूहिक छुट्टी पर जाने से सरकारी दफ्तरों में आज कामकाज ठप रहेगा। वहीं सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले टीचर्स के विभिन्न संगठनों ने भी सामूहिक छुट्टी लेकर रैली में जाना है। टीचर्स ने एक दिन पहले ही स्टूडेंट्स को अघोषित छुट्टी दे दी। सभी कर्मचारी संगठन व टीचर्स संगठन चंडीगढ़ में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के लिए धरना देंगे। कर्मचारी संगठन लंबे समय से पंजाब सरकार से ओल्ड पेंशन स्कीम की डिमांड कर रहे हैं। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि पंजाब सरकार ने ओपीएस लागू करने का वाद किया था। उसके बाद उन्होंने नोटिफिकेशन भी जारी किया लेकिन ओपीएस को लागू नहीं किया। डिपार्टमेंट हेड्स को दिया सामूहिक छुट्टी का नोटिस डीसी ऑफिस इंप्लाइज यूनियन के प्रधान विकास जुनेजा ने बताया कि कर्मचारियों के संगठनों ने अपने अपने डिपार्टमेंट के हेड्स को सामूहिक छुट्टी पर जाने का नोटिस एक दिन पहले ही दे दिया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से ओपीएस की डिमांड कर रहे हैं लेकिन सरकार इसे लागू करने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ रैली में सभी जिलों से कर्मचारी पहुंचेंगे। उधर, टीचर्स संगठनों ने भी बड़ी संख्या में अपने-अपने स्कूल प्रिंसिपल्स को सामूहिक छुट्टी का नोटिस दिया है। स्कूलों में अव्यवस्था न हो इसके लिए टीचर्स ने स्टूडेंट्स को एक दिन पहले ही स्कूल न आने को कह दिया है।
Source link
सरकारी मुलाजिम-टीचर्स आज चंडीगढ़ में करेंगे महारैली:OPS के लिए सामूहिक छुट्टी पर रहेंगे कर्मचारी, दफ्तरों में कामकाज रहेगा ठप; स्कूल में अघोषित छुट्टी
