Headlines

इसराना के NC मेडिकल कॉलेज ने सीएसओ को हटाया:हॉस्टल में घुसकर छात्र पर हमला केस; 5 दिन बाद जागा प्रबंधन




पानीपत के इसराना स्थित एनसी मेडिकल कॉलेज में हुए छात्र पर हमले के बाद प्रबंधन ने कार्रवाई की है। कॉलेज के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (सीएसओ) पूर्व डीएसपी ओम प्रकाश शर्मा को पद से हटा दिया गया है। यह हमला पांच दिन पहले हुआ था, जिसमें बाहरी युवकों ने हॉस्टल में घुसकर एक छात्र पर हमला किया था। पांच दिन पहले, कुछ बाहरी युवकों ने हॉस्टल में घुसकर अपने साथियों के साथ मिलकर एक छात्र डॉ. विवेक कुमार पर हमला कर दिया था। हमलावरों ने भागते समय बचाने आए छात्र अंकुर पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। डॉ. अंकुर का इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है, जबकि विवेक कुमार का इलाज एनसी मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। कॉलेज की प्रमुख समिति ने बुलाई बैठक छात्रों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए, एनसी मेडिकल कॉलेज की प्रमुख समिति ने आज एक बैठक बुलाई। इस बैठक में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (सीएसओ) पूर्व डीएसपी ओम प्रकाश शर्मा को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने का निर्णय लिया गया। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भूषण गुप्ता ने बताया कि अगले 15 दिनों के भीतर कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। वर्तमान सिक्योरिटी एजेंसी को नोटिस भेज दिया गया है। छात्र-छात्राओं में भय का माहौल उन्होंने यह भी संकेत दिया कि कुछ अन्य कर्मचारियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। घटना के बाद से कॉलेज के छात्र-छात्राओं में भय का माहौल बना हुआ है। आज कैंपस में छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन द्वारा कानूनी कार्रवाई न किए जाने पर एक बैठक भी की। इस पर अध्यक्ष भूषण गुप्ता ने स्पष्ट किया कि कॉलेज की ओर से इसलिए कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि घायल छात्रों के परिजन स्वयं कानूनी कार्रवाई में लगे हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *