![]()
किशनगंज के ठाकुरगंज से जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने जिले में पहला सरकारी बी.एड. कॉलेज खोलने की घोषणा की है। उन्होंने यह ऐलान शुक्रवार शाम को पौआखाली नगर पंचायत स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय पौआखाली में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान किया। विधायक ने ठाकुरगंज में छह महीने के भीतर मेडिकल कॉलेज खोलने का भी प्रयास करने की बात कही। निर्माणाधीन भवन के कार्य में देरी,संवेदक को फटकार इससे पहले, विधायक अग्रवाल ने प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय भोलमारा का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन विद्यालय भवन के कार्य में हो रही देरी पर संबंधित संवेदक को फटकार लगाई और जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। विद्यालय के शिक्षकों ने विधायक को बताया कि विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। भूमिहीन परिवारों को सरकार की ओर से जमीन इस पर विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने अतिक्रमण करने वाले परिवारों से बातचीत की। उन्होंने भूमिहीन परिवारों को सरकार की ओर से जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और उनसे विद्यालय की जमीन खाली करने की अपील की, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। बाद में, विधायक ने दूरभाष पर ठाकुरगंज अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार को भूमिहीन परिवारों को नियमानुसार जमीन उपलब्ध कराने और विद्यालय की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया। भोलमारा निरीक्षण के बाद उच्च विद्यालय पौआखाली पहुंचे भोलमारा के निरीक्षण के बाद विधायक सीधे उच्च विद्यालय पौआखाली पहुंचे। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत किया। विद्यालय परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं और जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिस पर विधायक ने समाधान का आश्वासन दिया। जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने कहा कि आने वाले छह महीनों के भीतर ठाकुरगंज में मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद जिले का पहला सरकारी बी.एड. कॉलेज भी ठाकुरगंज में स्थापित कराने की दिशा में काम होगा। विधायक की इस घोषणा का कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया।
Source link
किशनगंज को मिलेगा पहला सरकारी B.Ed कॉलेज:विधायक गोपाल अग्रवाल ने की घोषणा, मेडिकल कॉलेज का भी प्रयास
