![]()
संभल के नखासा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के चार सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की पहचान खग्गूपुरा निवासी सुधा पत्नी आकाश कुमार के रूप में हुई है। सुधा ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में आकाश कुमार से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। सुधा का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर विवाद चल रहा है। उसने बताया कि शादी में दी गई बुलेट मोटरसाइकिल बेच दी गई थी और अब दोबारा बुलेट मोटरसाइकिल के साथ तीन लाख रुपये की मांग की जा रही है। सुधा के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब तीन बजे दहेज की मांग को लेकर हुए विवाद के बाद उसके पति आकाश कुमार, सास मायावती, ससुर वीर सिंह और देवर विकास ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग सूचना मिलने पर पीड़िता का भाई नागेंद्र सिंह, जो मंडी धनौरा का निवासी है, मौके पर पहुंचा। उसने एम्बुलेंस की मदद से घायल बहन को शाम करीब पांच बजे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। नागेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने थाना नखासा पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना नखासा पुलिस ने बताया कि उन्हें इस संबंध में तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
विवाहिता से मारपीट, बुलेट और 3 लाख की मांग:ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की गुहार
