![]()
हरियाणा के पलवल जिले के डबचिक टूरिस्ट सेंटर में CM नायब सैनी और उनकी पत्नी सुमन सैनी को घेवर न परोसे जाने का मामला सुर्खियों में है। घेवर को लेकर दो तरह की बातें सामने आ रही हैं। पहली यह कि डिब्बे पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी की तारीख नहीं होने के कारण प्रशासन ने आनन-फानन में घेवर को मेन्यू से हटा दिया। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के काफी कमेंट आ रहे हैं। दूसरी जानकारी फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. राजेश वर्मा के हवाले से है। उनका कहना है कि घेवर पर डेट को लेकर कोई इश्यू नहीं था। CM डायबिटिक हैं, इसलिए घेवर को मेन्यू से हटाया गया था। उनके पास चंडीगढ़ से जिन व्यंजनों की लिस्ट आती है, उसी के मुताबिक CM को खाने का सामान दिया जाता है। इस घटना के बाद पलवल में मिठाई की दुकानों पर सैंपलिंग बढ़ाई गई है। हालांकि, फूड सेफ्टी अधिकारी का कहना है कि त्योहारों के सीजन में सैंपलिंग बढ़ना स्वाभाविक है। सिलसिलेवार जानिए कैसे शुरू हुई घेवर कंट्रोवर्सी वृंदावन जाते समय होडल में रुके CM नायब सैनी पत्नी सुमन सैनी के साथ 4 अगस्त की शाम वृंदावन जा रहे थे। उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी थीं। नेशनल हाईवे स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर वे कुछ देर के लिए रुके। यहां होडल के भाजपा विधायक हरेंद्र राम रतन, पूर्व विधायक दीपक मंगला सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। CM की थाली से गायब हुआ घेवर सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेताओं ने मेहमानों के लिए होडल के एक स्थानीय दुकानदार से 2 किलो घेवर मंगवाया था। इसे CM और उनके साथ आए मेहमानों को परोसा जाना था। मिठाइयां परोसने से पहले प्रोटोकॉल के मुताबिक हेल्थ डिपार्टमेंट की दो सदस्यीय टीम खाने-पीने के सामान की जांच कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान टीम ने देखा कि घेवर के डिब्बे पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी की तारीख नहीं थी। दुकानदार बोला- 2 घंटे के अंदर खा लेना चाहिए सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद अधिकारियों ने संबंधित दुकानदार को कॉल कर घेवर के सेवन की अवधि के बारे में पूछा। दुकानदार ने बताया कि घेवर बनने के 2 घंटे के अंदर इसे खा लेना चाहिए। इसके बाद अधिकारियों ने घेवर को CM और अन्य मेहमानों को परोसने से हटा दिया। DC ने सैंपल लेने के दिए आदेश सूत्रों के अनुसार, CM के जाने के बाद DC पलवल डॉ. जयेन्द्र कुमार छिल्लर ने फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों को सैंपल लेने के आदेश दिए। हालांकि, इस पूरे मामले पर प्रशासन का पक्ष जानने के लिए दैनिक भास्कर ने DC के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। BJP नेता की शॉप, कॉल नहीं उठाई सूत्रों के मुताबिक घेवर होडल की मशहूर घेवर शॉप से मंगाया गया था। इस शॉप को कई भाई मिलकर चलाते हैं। जिनमें से एक BJP नेता भी हैं। जब इस मामले को लेकर उनका पक्ष जानने के लिए कॉल की तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। यूजर बोला- दुकान पर डेली की एक लाख सेल ताई रामकली नाम के X अकाउंट से घेवर का मुद्दा सोशल मीडिया पर उठाया गया। इस पोस्ट के नीचे अलग-अलग तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। जीतराम भारद्वाज नाम के यूजर ने कमेंट किया कि “वो घेवर होडल के बीजेपी नेता की दुकान का ही था। जिसकी घेवर की प्रतिदिन कम से कम एक लाख रुपए की सेल है। कोई छापेमार वहां तक नहीं पहुंच सकता। दिनभर डिब्बा भी घेवर के साथ तोलता है, केवल दिखावे के लिए दीवार पर लिख रखा है ‘डिब्बे के अलग से पैसे देने होंगे’।”
Source link
हरियाणा CM को घेवर परोसने को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी:दावा- डिब्बे पर एक्सपायरी डेट नहीं थी; अधिकारी बोले- सैनी डायबिटिक, इसलिए मेन्यू से हटाया
