Headlines

इंदौर के रेवती रेंज में 51 हजार पौधे लगेंगे:2024 में लगाए 12.41 लाख पौधों की होगी री-काउंटिंग, बीएल संतोष और विजयवर्गीय रहेंगे मौजूद




इंदौर के रेवती रेंज में रविवार को 51 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत होने वाले इस आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। खास बात यह है कि रेवती रेंज में साल 2024 में भी बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया था। उस दौरान इंदौर की जनता की भागीदारी से 12 लाख 41 हजार 17 पौधे लगाए गए थे, जिसके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था। 2024 में लगाए पौधों की री-काउंटिंग अब 2024 में लगाए गए पौधों की री-काउंटिंग कराई जा रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि इनमें से कितने पौधे सुरक्षित और जीवित हैं। यदि बड़ी संख्या में पौधे जीवित पाए जाते हैं तो इसे एक और विश्व रिकॉर्ड की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा सकता है। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे रेवती रेंज पहुंचकर 2024 में लगाए गए पौधों की री-काउंटिंग के साक्षी बनें और एक पौधा लगाकर हरित अभियान से जुड़ें। शनिवार को भी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रेवती रेंज में पौधारोपण किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *