Headlines

जालंधर SIR: 50 हजार वोटर मृत मिले:9 हजार वोट डुप्लीकेट- 94 हजार एड्रेस पर नहीं मिले; 2 लाख मतदाता ट्रेस नहीं




जालंधर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर डिप्टी कमिश्नर ने पहले चरण का डेटा जारी किया। 3 अगस्त 2026 तक घर-घर चले सर्वे में 1,84,997 वोटरों के फॉर्म नहीं मिले। सर्वे में जिले में 50, 520 वोटर मृतक पाए गए। 94, 356 वोटर अपने मूल पते से शिफ्ट हो चुके थे। इसके साथ ही 8, 961 ऐसे वोटर मिले जिनके 2 जगह वोट बने थे यानी डुप्लीकेट एंट्रीज थी। 30,157 अनट्रेसेबल रहे। 1,003 अन्य कारणों वाली श्रेणियों में पाए गए हैं। डेटा जारी करते हुए डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने बताया कि भारत चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार वोटर सूचियों की चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के पहले चरण घर-घर सर्वे पूरा होने के बाद जिले की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ड्राफ्ट वोटर सूची 13 अगस्त को पब्लिश यानी प्रिंट होगी। अगर किसी का नाम ड्राफ्ट वोटर सूची में दर्ज नहीं है तो वह 13 अगस्त से 12 सितंबर तक फॉर्म नंबर 6 भरकर वोट के लिए अपने चुनावकार रजिस्ट्रेशन अधिकारी या अपने बूथ लेवल अधिकारी के पास दोबारा दावा पेश कर सकते हैं। राजनीतिक पार्टियों को सौंपी जाएगी वोटर सूची
डीसी वरजीत वालिया ने बताया कि 13 अगस्त को वोटर सूची प्रिंटिंग के बाद इसकी कॉपी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को उपलब्ध करवाई जाएगी। यह वोटर सूची जिला चुनाव कार्यालय, चुनावकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों के कार्यालयों तथा बूथ लेवल अधिकारियों के पास भी उपलब्ध होगी। अनमैप्ड वोटर्स को 13 अगस्त से नोटिस भेजे जाएंगे
डीसी ने बताया कि जिन वोटरों की वोट अनमैप्ड रह गई है, उन्हें 13 अगस्त से नोटिस भेजे जाएंगे। जिन वोटरों को नोटिस जाएगा, उन्हें चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेज संबंधित चुनावकार रजिस्ट्रेशन अधिकारी के पास जमा करवाने होंगे और इसके उपरांत चुनावकार रजिस्ट्रेशन अधिकारी सुनवाई करके अपना आर्डर पास करेंगे तथा 12 अक्तूबर 2026 को वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जालंधर जिले में 71 बूथ बढ़ाए गए
डीसी वरजीत वालिया ने यह भी बताया कि जालंधर जिले में पहले 1,926 पोलिंग बूथ थे और अब भारत चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार की गई रेशनलाइजेशन के उपरांत जिले में 1,997 पोलिंग बूथ हो गए हैं। जिला चुनाव अधिकारी ने समस्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से अपील की कि एस.आई.आर. के अगले चरण में भी पहले की तरह पूर्ण सहयोग दिया जाए ताकि एस.आई.आर. प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल)-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी अमनिंदर कौर, चुनाव तहसीलदार डा. दीपक राज तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *