![]()
मोहाली के फेज-8 स्थित गुरुद्वारा श्री अंब साहिब से रविवार सुबह पंजाब यूथ रन 2026 का आयोजन किया गया। आम आदमी पार्टी के यूथ विंग पंजाब की ओर से कराई गई 5.5 किलोमीटर लंबी दौड़ में युवाओं के साथ अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दौड़ का मु
.
प्रतिभागी सुबह 6 बजे से ही गुरुद्वारा श्री अंब साहिब के पास पहुंचना शुरू हो गए थे। इसके बाद 7 बजे दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।
महिला-पुरुषों के लिए 4 आयु वर्गों में मुकाबले
आयोजकों ने दौड़ को अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए खुला रखा था। पुरुष और महिला प्रतिभागियों के लिए 4 आयु वर्ग बनाए गए थे। इनमें अंडर-19, 19 से 35 वर्ष, 35 से 50 वर्ष और 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग शामिल रहे।
इससे युवाओं के साथ वरिष्ठ नागरिकों को भी दौड़ में शामिल होने का मौका मिला। प्रतिभागियों ने फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर उत्साह दिखाया।
पहले स्थान पर ₹11 हजार का इनाम
आयोजकों के अनुसार, प्रत्येक प्रतिस्पर्धात्मक श्रेणी में पहले पांच स्थान हासिल करने वाले धावकों को नकद पुरस्कार दिए गए। पहले स्थान पर 11 हजार रुपए, दूसरे स्थान पर 7,100 रुपए, तीसरे स्थान पर 5,100 रुपए, चौथे स्थान पर 3,100 रुपए और पांचवें स्थान पर 2,100 रुपए का पुरस्कार रखा गया था।
नशे से दूर रहने और फिटनेस का दिया संदेश
आयोजन समिति के अनुसार, पंजाब यूथ रन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें खेल, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना है। दौड़ के माध्यम से नशामुक्त और स्वस्थ पंजाब का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया।
युवाओं के अलावा वरिष्ठ नागरिकों ने भी इसमें हिस्सा लेकर नियमित व्यायाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि खेल और फिटनेस युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
