![]()
धौलपुर में कोतवाली थाना पुलिस ने RICL कंपनी क्षेत्र में अवैध चंबल रेत-बजरी डंप करने के मामले में डेढ़ साल से फरार हिस्ट्रीशीटर दिनेश गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कुल 8 मामलें दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार यह मामला 29 जनवरी 2025 का है, जब आरआईसीएल फैक्ट्री एरिया, धौलपुर में 4 अलग-अलग स्थानों पर लगभग 500 ट्रॉली अवैध चंबल रेत-बजरी का स्टॉक मिला था। मौके से 6 जेसीबी मशीनें भी जब्त की गई थीं। इस मामले में पहले ठेकेदार मोनू और महेश को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा 3 अन्य ठेकेदारों और 6 जेसीबी मालिकों/चालकों की भी गिरफ्तारी हुई थी। वांछित आरोपी दिनेश गुर्जर को पुलिस ने 7 अगस्त को गिरफ्तार किया और 8 अगस्त को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, दिनेश गुर्जर कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ दर्ज अधिकांश मामले राजकार्य में बाधा तथा चंबल रेत के अवैध खनन से संबंधित हैं।
Source link
धौलपुर में डेढ़ साल से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:8 मामलों में थी तलाश, RICL क्षेत्र में बजरी डंपिंग मामले में दबोचा
