5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 10 अगस्त को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट के साथ 78,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी करीब 30 अंक नीचे है, ये 24,550 पर कारोबार कर रहा है। FMCG, एनर्जी और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली है।
मोलबायो डायग्नोस्टिक्स और धूत ट्रांसमिशन के IPO आज से ओपन
मोलबायो डायग्नोस्टिक्स और धूत ट्रांसमिशन के IPO आज से ओपन हो गए हैं। मोलबायो डायग्नोस्टिक्स IPO के जरिए 939.70 करोड़ और धूत ट्रांसमिशन 3,066.89 करोड़ रुपए जुटाना चाहती हैं। इन दोनों ही IPO में 12 अगस्त तक पैसा लगा सकेंगे।

एशियाई बाजारों में भी बढ़त
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 6307 | +57 | +0.77% |
| निक्केई (जापान) | 66931 | +1325 | +2.02% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 25821 | +153 | +0.59% |
7 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में बढ़त रही थी
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 54037 | +152 | +0.28% |
| नैस्डैक | 26691 | +342 | +1.30% |
| S&P 500 | 7758 | +48 | +0.62% |
विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 1,966 करोड़ के शेयर खरीदे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | +236 | +6,196 | +31,601 |
| FII/FPI | +480 | +1,966 | -7,464 |
शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले पिछले शुक्रवार यानी 7 अगस्त को बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 455 की गिरावट के साथ 78,499 पर बंद हुआ था। निफ्टी में 65 अंकों की गिरावट रही, ये 24,570 के स्तर पर आ गया था।


