Headlines

शाजापुर में भारी बारिश से पुलिया का हिस्सा धंसा:बड़े वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक, बैरिकेड्स लगाए; अधिकारी मौके पर पहुंचे




शाजापुर शहर में लगातार बारिश के चलते सोमवार दोपहर मां राजराजेश्वरी मंदिर के पास स्थित बड़ी पुलिया का एक हिस्सा धंस गया। हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से भारी वाहनों के निकलने पर रोक लगा दी है। दोपहर करीब 2 बजे पुलिया के कोने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। खबर मिलते ही एसडीएम मनीषा वास्कले, तहसीलदार गौरव पोरवाल और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। हादसों को रोकने के लिए क्षतिग्रस्त हिस्से के आसपास बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। भारी वाहनों पर रोक, छोटे वाहनों को छूट यातायात पुलिस ने पुलिया से ट्रक, डंपर और बसों जैसे भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह बैन लगा दिया है। फिलहाल दोपहिया और कार जैसे छोटे वाहनों को ही संभलकर निकलने दिया जा रहा है। आवाजाही सीमित होने की वजह से वहां जाम के हालात बन रहे हैं। यातायात थाना प्रभारी मोनिका चौहान ने बताया कि लगातार बारिश और दरार की वजह से यह कदम उठाया गया है। मंदिर की दीवार भी क्षतिग्रस्त, नदी की सफाई शुरू बारिश के कारण मां राजराजेश्वरी मंदिर के पीछे की बाउंड्रीवॉल का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। उधर चिल्लर नदी में जलकुंभी और कचरा जमा होने से जलभराव की स्थिति बन रही थी। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने बताया कि पानी की निकासी के लिए जेसीबी से नदी की सफाई का काम शुरू करवा दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *