Headlines

CJP Leaders Akshay Shinde & Mukesh Visit Ranchi to Support Students


  • Hindi News
  • Career
  • CJP Leaders Akshay Shinde & Mukesh Visit Ranchi To Support Students

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कॉकरोच जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल 8 अगस्त 2026 को झारखंड छात्र आंदोलन के समर्थन में रांची पहुंचा। वे प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों से मिले। रांची में छात्र झारखंड PSC-SSC की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर 17 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। 6 छात्र भूख हड़ताल पर हैं। यह आंदोलन रांची के कचहरी स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हो रहा है

रांची पहुंचे अक्षय शिंदे और मुकेश

सीजेपी कोर कमेटी के सदस्य के तौर पर नेशनल कोऑर्डिनेटर अक्षय शिंदे ओर मुकेश रांची गए। वहां जाने से पहले उन्होंने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके से झारखंड छात्र आंदोलन के बारे में चर्चा की।

छात्रों को हर तरह का समर्थन देने की बात कही

सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने ट्विटर पर लिखा – सीजेपी झारखंड के छात्रों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है। मुकेश और अक्षय शिंदे के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल विरोध कर रहे छात्रों को हर तरह का समर्थन देगा।

शिंदे ने कहा – सीजेपी के हमारे ऐसे साथी जिन्होंने जंतर – मंजर पर हुए छात्र आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई, वे यहां भी हैं। वे इस प्रोटेस्ट में छात्रों का समर्थन कर रहे हैं। वे तब तक यह जगह नहीं छोड़ेंगे, जब तक कि उनकी सभी मांगों को मान नहीं लिया जाता।

दीपके ने वर्चुअल बातचीत में आंदोलन का किया समर्थन

दीपके ने उनसे हुई वर्चुअल बातचीत में बताया कि सीजेपी छात्र आंदोलन का राजनीतिक नेतृत्व करने के बजाय एक बाहरी पब्लिक प्रेशर ग्रुप के तौर पर काम करेगा। वे प्रदर्शनकारियों को लॉजिस्टिकल और नैतिक समर्थन देंगे।

सीजेपी सदस्यों के अलावा गायक और अभिनेता पियूष मिश्रा झारखंड छात्रों के समर्थन में रांची पहुंचे। उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए ‘आरंभ है प्रचंड’ गीत भी गाया।

स्थानीय छात्रों ने की थी आंदोलन की शुरुआत

झारखंड आंदोलन की शुरुआत स्थानीय छात्रों ने की थी। सीजेपी बाद में समर्थन देने वाले बाहरी समूह के रूप में इस आंदोलन से जुड़ा। हालांकि सीजेपी खुद पहले से राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा/शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर सक्रिय था।

इसके संस्थापक अभिजीत दीपके ने जून-जुलाई में दिल्ली के जंतर-मंतर आंदोलन का नेतृत्व किया था जिसके चलते 25 जुलाई को 36 दिन चले आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को अपनी बड़ी सफलता बताया था।

ये खबर भी पढ़ें

SBI में 1538 पदों पर निकली भर्ती:जूनियर क्‍लर्क की वैकेंसी, 64 हजार से ज्‍यादा सैलरी, अभी करें अप्‍लाई

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) पदों पर विशेष भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *