![]()
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज सिंह शेखावत UGC बिल के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन और जनजागरण के लिए देशभर में करीब 15 हजार किलोमीटर की यात्रा पर हैं। यात्रा सोमवार को दौसा पहुंची। यहां सवर्ण समाज के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 के विरोध में क्षत्रिय करणी सेना और अखंड करणी पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत यात्रा को लीड कर रहे हैं। दिल्ली में 23 को महापंचायत डॉ. राज शेखावत ने बताया- यूजीसी के विरोध में वे देशभर में करीब 15 हजार किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के माध्यम से सवर्ण समाज के लोगों को आगामी 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली सवर्ण आक्रोश महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। शेखावत ने कहा- केंद्र सरकार पर सवर्ण समाज के बच्चों के साथ अन्याय कर रही है। समाज को किसी भी प्रकार की दोहरी नीति मंजूर नहीं है। न्याय और अधिकार सभी के लिए समान होने चाहिए। यदि एक वर्ग को अधिकार दिए जा रहे हैं तो दूसरे वर्ग के अधिकारों को प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 की कमियां दूर करे। इस मुद्दे को लेकर सवर्ण समाज अपनी बात मजबूती से सरकार के सामने रखेगा। यात्रा 22 अगस्त को दिल्ली पहुंचेगी, इसके बाद 23 अगस्त को विशाल महापंचायत होगी। संगठनों से समर्थन की अपील डॉ. शेखावत ने दावा किया कि सवर्ण आक्रोश महापंचायत में देशभर से विद्यार्थी, शिक्षाविद, सामाजिक संगठनों के लोग और समाज के अलग-अलग वर्गों के लोग पहुंचेंगे। महापंचायत के जरिए यूजीसी रेगुलेशन-2026 वापस लेने की मांग सरकार तक पहुंचाएंगे।
Source link
UGC विरोध यात्रा दौसा पहुंची:राज शेखावत बोले-केंद्र सरकार एक्ट की कमियां दूर करे; 23 को दिल्ली में महापंचायत
