Headlines

50 लाख की ज्वेलरी चोरी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार:घरेलू नौकरानी ने मालिक के घर से उड़ाए गहने; पति ने बेच दिए




जयपुर में मालिक के घर से 50 लाख रुपए की ज्वेलरी चोरी करने वाली नौकरानी सहित उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वैशाली नगर थाना पुलिस के अनुसार- सिरसी रोड स्थित ऑफिसर्स कैंपस निवासी उमेश कुमार शर्मा ने 6 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया- मेरी पत्नी पारिवारिक कार्यक्रम में जाने के लिए अलमारी से ज्वेलरी निकालने लगी तो सोने के गहने और 8 हजार रुपए गायब मिले। चोरी हुए सोने और डायमंड की ज्वेलरी की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वैशाली नगर थाना पुलिस ने जांच करके आरोपी विकास कुमार मीणा (19) निवासी ग्राम संग्रामगढ़ जिला बूंदी हाल बुनकर कॉलोनी खातीपुरा और मोनिका मीणा (20) निवासी ग्राम झुंडवा जिला टोंक हाल बुनकर कॉलोनी खातीपुरा को सोमवार को पकड़ा। मामले में उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया- महिला आरोपी मोनिका पीड़ित परिवार के घर पर नौकर थी। उसी ने वारदात को अंजाम दिया था। वहीं पुलिस ने आरोपियों से चोरी के कीमती आभूषण बरामद कर लिए हैं। 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया- मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों सहित विभिन्न स्थानों के 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। घर में काम करने वाली महिला निकली चोर जांच में सामने आया कि पीड़ित के घर काम करने वाली मोनिका मीणा ने ही मौका पाकर अलमारी से ज्वेलरी चुरा ली थी। चोरी के बाद उसने गहने पति विकास मीणा को दे दिए, जिसने उन्हें बेच दिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *