3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग भारतीय फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंची हैं। भारत आते ही प्रियंका मुंबई स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं।
प्रियंका मंदिर परिसर के बाहर बिना चप्पल के नंगे पैर चलती नजर आईं, जबकि उनके साथ चल रहे शख्स के पैरों में चप्पल दिखी। प्रियंका ने हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया और फिर अपनी कार में बैठकर रवाना हो गईं।




राजामौली की ‘वाराणसी’ से कमबैक कर रही हैं प्रियंका प्रियंका चोपड़ा काफी समय बाद किसी भारतीय फिल्म में काम करने जा रही हैं। वे निर्देशक एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ स्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। मुंबई के बाद प्रियंका ‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना होंगी। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म में निशानेबाज ‘मंदाकिनी’ का रोल फिल्म ‘वाराणसी’ की कहानी की बात करें तो महेश बाबू इसमें ‘रुद्र’ नाम के किरदार में नजर आएंगे, जो एक प्राचीन खगोलीय कलाकृति से जुड़े मिशन पर निकलता है।
प्रियंका चोपड़ा फिल्म में ‘मंदाकिनी’ का किरदार निभा रही हैं, जो एक इतिहासकार और कुशल निशानेबाज है। फिल्म में मंदाकिनी मुख्य किरदार रुद्र का साथ देती है। वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन नेगेटिव रोल में दिखेंगे। फिल्म की कहानी में किरदारों की खोज उन्हें अफ्रीका, अंटार्कटिका और यूरोप तक ले जाती है।

हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘ब्लूफ्लाई’ में रसेल क्रो के साथ दिखेंगी भारतीय प्रोजेक्ट्स के अलावा प्रियंका चोपड़ा के पास हॉलीवुड के भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वे जल्द ही साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ब्लूफ्लाई’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वे ऑस्कर विजेता हॉलीवुड एक्टर रसेल क्रो के साथ मुख्य भूमिका में काम कर रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को सिखाए दुर्गा सप्तशती के मंत्र:वीडियो में मालती भी साथ में बोलती नजर आईं; एक्ट्रेस ने बताईं अपनी दो पर्सनैलिटी

प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह अपनी बेटी मालती मैरी को गोद में लेकर दुर्गा सप्तशती के मंत्र सिखाती नजर आ रही हैं। प्रियंका के साथ मालती मंत्र भी बोल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

