![]()
बांका के सुईया थाना क्षेत्र स्थित बोड़ा गांव में मंगलवार दोपहर बिजली गिरने से 3 महिलों की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। खेत में रोपणी का काम करने के दौरान हादसा हुआ। अचानक मौसम बदला और तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली झाड़ी के पास गिर गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही कटोरिया इंस्पेक्टर रंजीत कुमार और सुईया थाना अध्यक्ष कन्हैया झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और मामले की जानकारी ली। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… खेत में काम कर रहे लोगों की जानकारी जानकारी के अनुसार, बोड़ा गांव निवासी कुसमी देवी (45), रेणु देवी (39) और रिंकू देवी (करीब 40) मंगलवार दोपहर खेत में रोपणी का काम कर रही थीं। इसी दौरान मौसम खराब होने लगा। मेघ गर्जन सुनकर तीनों महिलाएं झाड़ी के पास चली गईं। उनके साथ 10 वर्षीय सौरभ कुमार और 13 वर्षीय रानी कुमारी भी मौजूद थे। आकाशीय बिजली गिरने से पांचों झुलसे बताया गया कि कुछ देर बाद तेज गर्जन के साथ झाड़ी के पास अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से पांचों झुलस गए। घटना में कुसमी देवी और रेणु देवी की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। दोनों आपस में गोतनी बताई जा रही हैं, जबकि रिंकू देवी उनकी पड़ोसी थीं। ग्रामीण ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया वज्रपात की घटना के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान-मजदूर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से सभी को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद कुसमी देवी, रेणु देवी और रिंकू देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल सौरभ कुमार और रानी कुमारी का इलाज जारी है। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही सुईया थाना अध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि तीनों महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। एक साथ तीन महिलाओं की मौत से बोड़ा गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृतकों के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
Source link
बांका में बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत:खेत में रोपणी के दौरान हादसा, 2 बच्चे झुलसे; ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
