![]()
बेमेतरा के वार्ड नंबर 16 में पिछले एक सप्ताह से जारी लो वोल्टेज और बिजली की समस्या से नाराज पार्षद नीतू कोठारी मंगलवार को बिजली कार्यालय के सामने अनशन पर बैठ गईं। पार्षद का आरोप था कि वार्डवासियों की ओर से लगातार शिकायतें और आवेदन दिए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा था। पार्षद नीतू कोठारी ने बताया कि वार्ड में करीब सात दिनों से बिजली का वोल्टेज बेहद कम आ रहा था। इससे घरों में बिजली से चलने वाले उपकरणों के संचालन में परेशानी हो रही थी। वार्डवासियों की शिकायत के बाद कई बार बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। लगातार आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने अनशन पर बैठने का फैसला किया। अधिकारियों ने पहुंचकर दिया समाधान का भरोसा पार्षद के अनशन की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पार्षद और वार्डवासियों से चर्चा कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। विभाग ने वार्ड में नया ट्रांसफॉर्मर लगाने और क्षमता से अधिक लोड वाले ट्रांसफॉर्मर को बदलने की बात कही। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ट्रांसफॉर्मर बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। वार्डवासियों ने विभाग की कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि नया ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद उन्हें लंबे समय से चली आ रही लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।
Source link
पार्षद लो वोल्टेज की समस्या को लेकर अनशन पर:बेमेतरा में अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया, वार्ड में काम शुरू
