Headlines

छिंदवाड़ा में मंत्री राव उदय प्रताप सिंह करेंगे ध्वजारोहण:पुलिस ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, परेड की रिहर्सल जारी




छिंदवाड़ा देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड में होगा। यहां मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन करेंगे। राज्य शासन ने 15 अगस्त 2026 के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण की जिम्मेदारी मंत्रियों और राज्य मंत्रियों को सौंपी है। इसी के तहत छिंदवाड़ा के मुख्य समारोह की जिम्मेदारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को दी गई है। पुलिस ग्राउंड में परेड की रिहर्सल शुरू स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस ग्राउंड में परेड की रिहर्सल कराई जा रही है। इसमें पुलिस विभाग और बटालियन के जवानों के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। समारोह में ध्वजारोहण के बाद परेड और अन्य कार्यक्रम होंगे। ग्राउंड पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम भी शुरू कर दिया गया है। जिले की सीमाओं पर बढ़ाई सुरक्षा स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जिले में आने वाले प्रमुख मार्गों और सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच नाके लगाए गए हैं। यहां आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी है। भोपाल में मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण राज्य शासन के आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में ध्वजारोहण करेंगे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रीवा में ध्वजारोहण करेंगे। संबंधित मंत्री जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री के बधाई संदेश का वाचन करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *