![]()
रानी थाना क्षेत्र की नाडोल चौकी पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक बाइक सवार युवक को 64 ग्राम अवैध अफीम के दूध के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी से अफीम की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। रानी थाना प्रभारी सीआई आनंद कुमार ने बताया- नाडोल चौकी पुलिस की ओर से वाहनों की जांच के लिए नाकेबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के पास से 64 ग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर युवक को हिरासत में ले लिया। नाडोल निवासी युवक गिरफ्तार पुलिस ने मामले में नाडोल निवासी 25 वर्षीय नरेश सीरवी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अफीम का दूध वह कहां से लेकर आया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस टीम ने की कार्रवाई कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई परमिंदर सिंह, कांस्टेबल गणेश राम, सुंदरलाल, हेड कांस्टेबल मूलाराम, रमेश कुमार, प्रकाश कुमार और 112 वाहन चालक मानवेंद्र सिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में एएसआई परमिंदर सिंह और कांस्टेबल गणेश राम की विशेष भूमिका रही।
Source link
नशीले पदार्थ के साथ 25 साल का युवक गिरफ्तार:नाकेबंदी में पुलिस ने बाइक रुकवार कर ली तलाशी, 64 ग्राम अफीम दूध बरामद किया
