Headlines

संसद-परिसर में बीजेपी सांसद तरुण चुग ने दी अमृतसरी दावत:राजनीतिक मतभेद भूलकर विभिन्न दलों के नेताओं ने चखा पंजाब का स्वाद




नई दिल्ली में मंगलवार को संसद परिसर में अमृतसर की मशहूर मेहमाननवाजी और पंजाब के पारंपरिक स्वाद की खास झलक देखने को मिली। भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण चुग की ओर से संसद परिसर में साथी सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के लिए अमृतसरी कुलचा, लस्सी और स्वादिष्ट फ्रूट क्रीम समेत पंजाब के पारंपरिक व्यंजनों की विशेष दावत का आयोजन किया गया। सांसदों ने चखा पंजाब का स्वाद इस दावत में अलग-अलग राजनीतिक दलों के सांसद शामिल हुए और सभी ने अमृतसर के मशहूर स्वाद का आनंद लिया। NDA के सहयोगी दलों के अलावा कांग्रेस, शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार, शिरोमणि अकाली दल और बीजू जनता दल के सांसद भी इस खास आयोजन में पहुंचे। तेलुगु देशम पार्टी और AIADMK के सदस्यों ने भी अमृतसरी व्यंजनों का स्वाद चखा। इस दौरान संसद परिसर में राजनीतिक मतभेदों से अलग पंजाब की संस्कृति, खान-पान और दिलदार मेहमाननवाजी की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, जेपी नड्डा और अरुण सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी इस अवसर पर मौजूद रहे। चुग ने बताई अमृतसर की पहचान तरुण चुग ने कहा कि अमृतसर सिर्फ श्री हरिमंदिर साहिब और अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए ही नहीं, बल्कि अपने स्वादिष्ट खान-पान और दिल खोलकर मेहमाननवाजी के लिए भी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। अमृतसरी कुलचा और लस्सी में सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि अमृतसर की मिट्टी की खुशबू और लोगों का अपनापन भी महसूस होता है। उन्होंने कहा कि संसद भारत की विविधता का सबसे बड़ा मंच है, जहां अलग-अलग राज्यों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं का प्रतिनिधित्व होता है। ऐसे आयोजन इस विविधता को एक साथ जोड़ने का काम करते हैं। चुग ने कहा कि पंजाब की पहचान उसकी दिलदारी और मेहमाननवाजी से है। अमृतसर में मेहमान के लिए सिर्फ खाना नहीं, बल्कि पूरे दिल से सत्कार किया जाता है। संसद में आयोजित इस दावत के दौरान भी यही अमृतसरी जज़्बा देखने को मिला, जब अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता एक साथ बैठकर पंजाब के पारंपरिक स्वाद का आनंद लेते नजर आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *