Headlines

पानीपत में दिव्यांग महिला के प्लॉट के बने फर्जी कागजात:चालबाजों ने 10 लाख में बेचा, निर्माण करने पहुंचे खरीददार तो हुआ खुलासा




करनाल जिले के असंध स्थित पाढा गांव की रहने वाली 70% दिव्यांग महिला और उनके भाई के पानीपत स्थित 70 वर्गगज के रिहायशी प्लॉट पर फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) तैयार कर कब्जा करने और उसे बेचने का मामला सामने आया है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने एसपी पानीपत के आदेश पर जांच के बाद मुख्य आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस सभी दस्तावेजों के आधार पर आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। प्लॉट कभी को बेचा नहीं असंध (करनाल) के पाढा गांव निवासी नीलम ने एसपी पानीपत को शिकायत दी थी। नीलम ने बताया कि वह 70 प्रतिशत दिव्यांग हैं। उनके और उनके भाई राममेहर के नाम पर पानीपत की प्रकाश कॉलोनी में 70 वर्गगज का एक रिहायशी प्लॉट है, जिसकी रजिस्ट्री व इंतकाल उनके नाम पर है। उन्होंने इस प्लॉट को कभी किसी को नहीं बेचा। 10 जून को पता चला नाजायज कब्जे का नीलम को जानकारी मिली कि कुछ लोग उनके प्लॉट पर जबरन निर्माण की कोशिश कर रहे हैं। 10 जून को जब वह मौके पर पहुंचीं तो वहां निर्माण सामग्री पड़ी मिली। पूछताछ में पता चला कि कृष्णा नगर निवासी राज कुमार ने यह प्लॉट सुखदेव नगर निवासी गुलशन कुमार को बेच दिया है। विरोध करने और वापस लौटते समय आरोपी राज कुमार और गुलशन ने पीड़िता को जान से मारने की धमकियां दीं। फर्जी GPA बनाकर हड़पा प्लॉट, 10 लाख में किया सौदा आरोपी के खिलाफ इन धाराओं में केस दर्ज SP पानीपत की मंजूरी के बाद थाना तहसील कैंप में आरोपी राज कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2), 318(4), 336(3), 337 और 340 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फर्जी कागजात बनाने वाले गिरोह और मुख्य आरोपी के खिलाफ गहनता से जांच जारी है और जल्द ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *