Headlines

बलिया में भतीजे ने चाची की हत्या की:लोहे की रॉड से किया वार, आरोपी की तलाश में 3 टीमें गठित




बलिया के नगरा में मंगलवार रात क्लिनिक संचालिका कंचन की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पति और बसपा नेता सियाराम की तहरीर पर भतीजे बालकेश्वर उर्फ बिट्टू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। घटना के खुलासे और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम ने भी मौके का मुआयना किया। नगरा के गड़वार मोड़ पर यह क्लिनिक एक साल पहले ही खुला था। मृतका कंचन के पति सियाराम बसपा नेता हैं और उन्होंने पिछले जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 32 से चुनाव लड़ा था। नगरा थाना क्षेत्र के गड़वार मोड़ पर स्थित क्लिनिक में कंचन की हत्या उनके पति के भतीजे ने लोहे की रॉड से वार कर की। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, नगरा थाना क्षेत्र के खारी गांव निवासी 35 वर्षीय कंचन पत्नी सियाराम का क्लिनिक नगरा के गड़वार मोड़ पर है। मंगलवार देर शाम कंचन क्लिनिक पर थीं। देर रात तक घर न लौटने पर सियाराम ने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रात करीब नौ बजे सियाराम कंचन को खोजते हुए क्लिनिक पहुंचे, जहां उन्होंने कंचन का खून से लथपथ शव देखा। बताया जा रहा है कि बसपा नेता सियाराम की पत्नी कंचन को कभी सियाराम तो कभी उनका भतीजा बिट्टू बाइक से क्लिनिक लाने और घर छोड़ने जाया करते थे। मंगलवार को बिट्टू ही कंचन को लाने के लिए गया था। घटना के बाद से बिट्टू फरार है और उसका मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। क्लिनिक को भी सील कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि 11 अगस्त को थाना नगरा अन्तर्गत गड़वार मोड़ पर वादी द्वारा सूचना दिया गया कि उनकी पत्नी कंचन देवी पत्नी सियाराम उम्र 35 वर्ष को उसके भतीजे द्वारा लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दिया है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा मय डॉग स्कॉट व एफएसएल टीम के साथ मौके का निरीक्षण कर लिया गया है तथा मृतिका के पति की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *