Headlines

पठानकोट में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत:बारिश में बैलेंस बिगड़ने से हुआ हादसा, कांगड़ा का रहने वाला था




पठानकोट में बारिश के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारिश में मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम आदित्य शर्मा (23), पुत्र दिनेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 6 मामून गुरचाल के रूप में हुई है। मूल रूप से कांगड़ा के गांव महमू का रहने वाला आदित्य पठानकोट के एक बड़े ज्वेलरी शोरूम में काम करता था। बाइक का संतुलन बिगड़ गया मंगलवार रात करीब 8:30 बजे विक्रम मोटरसाइकिल (HP-38-J-2027) से किसी काम के सिलसिले में पंगोली चौक की ओर गया था। लौटते समय मूसलाधार बारिश के बीच अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके चलते उसकी जान चली गई। पुलिस ने धारा 194 BNSS के तहत की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही थाना शाहपुरकंडी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक के साथी सूरज निवासी मामून गुरचाल की सूचना पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने धारा 194 BNSS के तहत की कार्रवाई जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल ने बताया कि शाहपुरकंडी पुलिस ने अस्वाभाविक मृत्यु के तहत धारा 194 BNSS और धारा 174 के तहत कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे अंतिम संस्कार के लिए वारिसों को सौंप दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *