Headlines

जबलपुर में स्टूडेंट बनकर गांजा तस्करी:युवक-युवती गिरफ्तार, 11 किलो गांजा जब्त; बैग में किताबों की तरह रखे थे पैकेट




जबलपुर में क्राइम ब्रांच और बरगी पुलिस ने स्टूडेंट बनकर गांजा तस्करी कर रहे युवक-युवती को गिरफ्तार किया है। दोनों बरगी बायपास स्थित नेचर ढाबा के सामने साईं टी स्टॉल के पास बैग लेकर खड़े थे। पुलिस ने दोनों के पास से 11 किलो 184 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 59 हजार 200 रुपए बताई गई है। स्टूडेंट बैग लेकर घूमते थे आरोपी पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए स्टूडेंट जैसे बैग लेकर घूम रहे थे। दोनों के पास नीले रंग के बैग थे, जिनमें से एक पर आकाश बायजूस लिखा था। उन्हें देखकर कोई भी उन्हें स्कूल-कॉलेज के छात्र समझ सकता था। गांजे के पैकेट बैग में किताबों की तरह रखे गए थे। पुलिस ने दोनों बैग की तलाशी ली तो उनमें तीन-तीन पैकेट में गांजा मिला। बरगी बायपास से घेराबंदी कर पकड़ा एएसपी जितेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि एक युवक और युवती बरगी बायपास पर नेचर ढाबा के सामने खड़े हैं। उनके पास दो स्टूडेंट बैग हैं, जिनमें भारी मात्रा में अवैध सामान होने की आशंका है। सूचना पर क्राइम ब्रांच और थाना बरगी की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। साई टी स्टॉल के पास दोनों संदिग्ध बैग लेकर खड़े मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। बैग से 11 किलो गांजा मिला पूछताछ में युवती ने अपना नाम संध्या सरोते (19) निवासी ग्राम विक्रमपुर रैयत, थाना शाहपुर, वर्तमान पता गणेश मंदिर के पास, गोरखपुर बताया। युवक ने अपना नाम हिमांशु बावरिया (22) निवासी जायसवाल मोहल्ला, गोरखपुर, वर्तमान पता सैनिक सोसायटी, शक्तिनगर, गढ़ा बताया। तलाशी में हिमांशु के पास रखे नीले बैग और संध्या के पिट्ठू बैग में 3-3 पैकेट मिले। इनमें कुल 11 किलो 184 ग्राम गांजा था। पुलिस के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 5 लाख 59 हजार 200 रुपए है। गांजा, बैग और मोबाइल जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 किलो 184 ग्राम गांजा, गांजा रखने में इस्तेमाल दोनों बैग, बैग में रखे 2 कंबल और 1 मोबाइल जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है कि गांजा कहां से और किससे लाया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *