श्रीगंगानगर के जॉम्बी ड्रग्स के जिस वीडियो का एसपी ने खंडन किया था वो शहर का ही निकला। इसमें नजर आ रहे युवक भी श्रीगंगानगर के ही है। पुलिस की पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्होंने जॉम्बी ड्रग लेकर एक जगह खड़े होने की एक्टिंग की थी। उन्होंने ये ड्रग क
.
एसपी हरिशंकर ने बताया- मामले में कोतवाली थाना क्षेत्र की भांभू कॉलोनी निवासी योगेश (30) और जोगिंदर (27) को पूछताछ के लिए डिटेन किया गया है। दोनों युवक नशे के आदी हैं और इनकी मेडिकल जांच करवाई जाएगी

युवक ने पुलिस से कहा- दोनों मजदूरी करके आने के बाद सड़क पर एक्टिंग कर रहे थे।
अब पढ़िए वीडियो की पूरी सच्चाई…
जॉम्बी बनने का नाटक कर रहे थे
कोतवाली थाना प्रभारी तेजवंत सिंह बराड़ ने बताया- पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने प्रतिबंधित प्रेगाबालिन के कैप्सूल का सेवन कर जॉम्बी ड्रग्स के प्रभाव में होने का नाटक किया था। इसके बाद ये वीडियो पीलीबंगा के के युवक को भेज दिया। वहां से ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इससे लोगों में भ्रम स्थिति बन गई।
वीडियो श्रीगंगानगर के जस्सा सिंह मार्ग पर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास शूट किया गया था। वायरल वीडियो में पेट्रोल पंप साफ दिख रहा है। ये वीडियो 7 अगस्त को सुबह 11:01 बजे बनाया गया था। इसके बाद हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा निवासी एक युवक ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसके साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक में पंजाबी गाना लगा दिया। वीडियो में दो युवक एक जगह खड़े सुन्न से नजर आ रहे थे।
वीडियो में क्या?
सोशल मीडिया पर आया ये वीडियो 41 सेकेंड का है। इसमें सड़क के किनारे 2 युवक खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों एक ही मुद्रा में खड़े हैं और जमीन की ओर देख रहे हैं। एक युवक दूसरे को हाथों से कुछ इशारे भी करता नजर आता है। इसके बाद वीडियो बंद हो जाता है।

योगेश ने कहा- वह कैप्सूल का नशा करता है। इसके अलावा कोई नशा नहीं करता।
पंजाब पुलिस ने श्री गंगानगर का बताया था; एसपी ने खंडन किया था
दरअसल राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह ने इसे अपने अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो को पंजाब का बताया था। इसी पोस्ट के जवाब में पंजाब पुलिस ने इसे राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले का बताया।
वीडियो के फैक्ट चेक को लेकर जब श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर से पूछा गया तो उन्होंने कहा- श्रीगंगानगर में ऐसी कोई गतिविधियां नहीं होतीं। उन्होंने वीडियो का खंडन कर दिया। इसके बाद देर रात जांच में पुलिस ने श्रीगंगानगर के ही कोतवाली थाने से वीडियो में नजर आ रहे युवकों को पकड़ लिया था।

इसी वीडियो पर सोशल मीडिया पर पुलिस के बीच विवाद छिड़ा था।
अब पढ़िए पूछताछ में क्या हुआ?
पुलिस- क्या नशा करता है?
युवक- सर, बस एक कैप्सूल खाता हूं, इसके अलावा कोई नशा नहीं करता।
पुलिस- पंप के आगे क्या एक्टिंग की थी?
युवक- सर जी, काम पर गए थे, मिट्टी उठाने का काम करते हैं, दिहाड़ी पर,
दोस्त ने बोला- अपने ऐसे झुक कर खड़े हो जाना है वीडियो बनेगा इसका। हम चिट्टा या इंजेक्शन वाले नशे से बिलकुल दूर रहते हैं।


सोशल मीडिया पर आए वीडियो से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा सांसद हरभजन के वीडियो पर छिड़ी बहस:पंजाब पुलिस ने श्रीगंगानगर का बताया, SP ने किया खंडन; जॉम्बी ड्रग के नशे में खड़े थे युवक

भाजपा के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के एक वीडियो को लेकर पंजाब और राजस्थान पुलिस में बहस छिड़ गई है। पढ़ें पूरी खबर…
