Headlines

जमुई के 10 प्रखंडों में निकली तिरंगा यात्रा:DM ने दिया राष्ट्रहित का मैसेज, भारत माता की जय और जय हिंद के नारे




जमुई जिले में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत देशभक्ति का उत्साह दिखा। जिले के सभी दस प्रखंडों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। सुबह से ही प्रखंड मुख्यालयों और प्रमुख चौराहों पर ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारे गूंजते रहे। इन यात्राओं में त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्कूली बच्चे, आईसीडीएस कार्यकर्ता और जीविका दीदियां शामिल हुईं। बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी भाग लेकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। तिरंगा यात्रा से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. रास्ते में पीने का पानी और शरबत की व्यवस्था झाझा प्रखंड में जिला पदाधिकारी और उप विकास आयुक्त ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। जमुई प्रखंड में अपर समाहर्ता और अनुमंडल पदाधिकारी ने अगुवाई की। जिले के अन्य प्रखंडों में भी नामित वरीय अधिकारियों ने यात्रा का नेतृत्व किया। झाझा में यात्रा के दौरान जनभागीदारी का विशेष रूप देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने मार्ग में लोगों के लिए पेयजल और शरबत की व्यवस्था की। इस स्वैच्छिक सहयोग ने तिरंगा यात्रा को केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम से आगे बढ़कर सामुदायिक आयोजन का स्वरूप दिया। हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल राष्ट्रीय ध्वज लेकर चलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशप्रेम की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने राष्ट्रहित को व्यक्तिगत और सामाजिक हितों से ऊपर प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने जिलेवासियों से राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने, राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करने और ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। दसों प्रखंडों में एक साथ निकली इन तिरंगा यात्राओं ने जमुई में एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की सामूहिक तस्वीर पेश की। अधिकारियों से लेकर आम नागरिकों तक की व्यापक भागीदारी ने इस अभियान को एक सफल जनअभियान का रूप दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *