Headlines

हरेली में मुर्गों को लेकर भाई ने चलाया चाकू:बिलासपुर में छोटा-बड़ा मुर्गा किसे मिलेगा, इसी बात पर भाइयों में झगड़ा; छोटा भाई अस्पताल में भर्ती




बिलासपुर में हरेली पर्व से पहले मुर्गे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छोटा भाई घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बड़ा भाई फरार हो गया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। दो मुर्गे बने विवाद की वजह दरअसल, चिल्हाटी के गौतम धनवार और उसका छोटा भाई रूपेश धनवार हरेली त्योहार की तैयारी कर रहे थे। दोनों भाई मंगलवार को बाजार गए और वहां से दो मुर्गे खरीदकर घर लौट रहे थे। लेकिन, घर पहुंचने से महज 200 मीटर पहले मुर्गे को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बड़ा भाई गौतम बड़ा मुर्गा लेना चाहता था, लेकिन छोटा भाई रूपेश उसे ले गया। इसी बात को लेकर दोनों में पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर गौतम ने रूपेश पर चाकू से हमला कर दिया। भीड़ जुटी तो आरोपी फरार विवाद के बाद गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं खून से लथपथ घायल रूपेश जमीन पर पड़ा था। आसपास के लोग वहां जुटे, जिसके बाद आरोपी गौतम मौके से फरार हो गया। परिजन और स्थानीय लोगों ने घायल रूपेश को इलाज के लिए सिम्स पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर मोपका पुलिस चौकी की टीम भी सिम्स पहुंची और घायल से घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस बोली- आरोपी की तलाश जारी एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि भाइयों के बीच विवाद के बाद चाकू से हमला किए जाने की जानकारी मिली है। घायल का इलाज सिम्स में चल रहा है। मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *