Headlines

अनूपपुर में चाचा ने भतीजे की हत्या की:जमीनी विवाद में टांगी से सिर-गर्दन पर किए कई वार, आरोपी फरार




अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना इलाके के बसनिहा गांव (बरटोला) में बुधवार दोपहर जमीन के झगड़े में एक चाचा ने अपने ही भतीजे का कत्ल कर दिया। आरोपी चाचा ने कुल्हाड़ी (टांगी) से भतीजे के सिर और गर्दन पर कई हमले किए, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, 50 साल के दल सिंह मरावी ने गुस्से में आकर अपने 48 साल के भतीजे प्रमोद सिंह मरावी पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। प्रमोद के सिर और गर्दन पर इतने वार किए गए कि उसकी गर्दन लगभग कट गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चाचा मौके से भाग निकला। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी घरवालों ने खून बहता देख तुरंत पुलिस को खबर दी। राजेंद्रग्राम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए और जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जमीन के बंटवारे को लेकर था पुराना विवाद थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह बरकरे ने बताया कि चाचा और भतीजे के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी। चाचा दल सिंह को लगता था कि उसे हिस्से में और जमीन मिलनी चाहिए, जिसे लेकर दोनों में अक्सर कहासुनी होती रहती थी। साथ खाया खाना, फिर हो गई हत्या बुधवार दोपहर करीब 1 बजे दोनों चाचा-भतीजा बाइक से खेत गए थे, जहां उन्होंने त्यौहार भी मनाया। इसके बाद वे चाचा के घर लौटे और साथ बैठकर खाना खाया। इसी बीच जमीन की बात छिड़ने पर दोनों में बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हत्या तक पहुंच गई। पुलिस फिलहाल फरार आरोपी चाचा की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *