![]()
अमृतसर के गुरुनानक अस्पताल में एक युवक की करीब 10 से 12 युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले के दौरान युवक के सिर पर कड़े से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर से खून निकलने के बाद युवक लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा और कुछ देर तक बेहोश रहा। चाय के छींटों से शुरू हुआ विवाद होश में आने के बाद घायल युवक सर्बजीत सिंह ने पूरी घटना के बारे में बताया। अस्पताल में उसके बच्चे और सामने वाले मरीज के बच्चे को मशीन में रखा गया था। इसी दौरान उसने देखा कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। सरबजीत का कहना है कि उसने इस मामले में दखल नहीं दिया, लेकिन उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी के मुंह पर गर्म चाय डाल दी। चाय के छींटे सौरभ और उसकी पत्नी पर भी पड़ गए। उन्होंने बताया कि उसने सिर्फ इतना कहा था कि वह अपनी पत्नी के साथ जो करना चाहता है करे, लेकिन चाय के छींटे उन पर न डाले। इसी बात को लेकर आरोपी भड़क गया। सरबजीत के मुताबिक, कुछ समय बाद वह करीब 10 से 12 लोगों को साथ लेकर आया और सभी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। सुरक्षा गार्ड भी बचाने नहीं आए सरबजीत का आरोप है कि हमलावरों ने उसके सिर पर कड़े से वार किया और मारपीट की। सरबजीत सिंह ने बताया कि वह आरोपियों को पहले से नहीं जानता था। वह अपने बच्चे के लिए खाना लेने अस्पताल की नीचे वाली मंजिल पर आया था, तभी उस पर हमला कर दिया गया। सरबजीत ने बताया कि अस्पताल में सुरक्षा गार्ड तैनात होने के बावजूद उसे बचाने के लिए कोई भी आगे नहीं आया। घायल ने मामले में इंसाफ की मांग सरबजीत ने बताया कि वे मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी पत्नी और बच्चा अस्पताल में भर्ती हैं। चोट लगने के बाद अब वह काम करने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में उसे परिवार के इलाज और रोजमर्रा के खर्च की चिंता सता रही है। घायल ने मामले में इंसाफ की मांग की है।
Source link
अमृतसर के अस्पताल में युवक पर जानलेवा हमला:10-12 युवकों ने कड़े से वार कर किया लहूलुहान; चाय के छींटे पड़ने पर वारदात
