राजस्थान में गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले बुधवार को राज्य के 5 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई।
.
उदयपुर, अजमेर, करौली, जयपुर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के अलावा पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर के कुछ इलाकों में 2 से लेकर 7 इंच तक पानी बरसा।
चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में पिछले 48 घंटों से हो रही लगातार बारिश का असर यहां की बरसाती नदियों पर साफ दिखाई दे रहा है।
बीसलपुर बांध में पानी पहुंचाने वाली त्रिवेणी नदी इस मानसून सीजन में पहली बार बहती नजर आई। त्रिवेणी नदी का गेज (जलस्तर) 3 मीटर से ऊपर चला गया है।
मौसम विभाग के अनुसार 14-15 तारीख से राज्य में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आएगी।
प्रदेश में बारिश की स्थिति…

मानसून की बड़ी अपडेट्स
कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश: पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा पानी उदयपुर के सेमारी क्षेत्र में 185 MM बरसा। वहीं, सलूंबर में 143 MM, लसाड़िया में 133 MM, झालड़ा में 115 MM, सराड़ा में 110 MM, झाडोल में 123 MM, फलासिया में 115 MM, कोटड़ा में 110 MM और कानोड़ में 70 MM बरसात दर्ज की गई। इससे पहले 11 अगस्त शाम 6 बजे से 12 अगस्त सुबह 8 बजे तक चित्तौड़गढ़ के बस्सी और गंगरार में 200 MM से ज्यादा बरसात हुई थी।
इन जिलों में भी झमाझम बरसात: बुधवार को टोंक, श्रीगंगानगर, प्रतापगढ़, कोटा, करौली, जोधपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, सवाई माधोपुर में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा। इन जिलों के अलावा बाड़मेर, झालावाड़, धौलपुर, दौसा और बूंदी समेत अन्य जिलों में भी 1 इंच (लगभग 25 MM) तक बरसात दर्ज की गई।
बारिश से पारा 5 डिग्री तक गिरा: प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बाड़मेर, उदयपुर, जोधपुर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा और सिरोही में कल दिन का अधिकतम तापमान 2 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस बीकानेर में दर्ज किया गया।
पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- लो-प्रेशन सिस्टम अभी मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिम हिस्से पर एक्टिव है। इस सिस्टम के असर से राजस्थान में आज पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। जबकि 14 अगस्त से पश्चिमी जिलों में मौसम साफ होगा।
राजस्थान के मौसम से जुड़ी PHOTOS…

झुंझुनूं में बारिश के बाद पानी के तेज बहाव के साथ दुकानों के बाहर खड़ी बाइकें और अन्य सामान बहने लगे।

बांसवाड़ा जिले में मूसलाधार बारिश के बाद आजाद चौक क्षेत्र में सड़क पर नदी की तरह बहता पानी।
ये शहर रहे सबसे ज्यादा गर्म


आगे कैसा रहेगा मौसम



प्रदेश के प्रमुख शहरों के मौमस का हाल
जयपुर: राजधानी जयपुर में बुधवार दोपहर को तेज बारिश हुई। इस दौरान जयपुर एयरपोर्ट पर 29 MM पानी बरसा, जबकि जेएलएन मार्ग पर दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक 34 MM बरसात दर्ज की गई। तेज बारिश के कारण जयपुर शहर के अलग-अलग इलाकों में पानी भरने से ट्रैफिक जाम हो गया। वहीं, आमेर और नाहरगढ़ समेत आसपास के पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के बाद झरने बहने लगे। जयपुर में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर में बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिली।
