![]()
छतरपुर जिले के प्रसिद्ध जटाशंकर धाम जा रहा यात्रियों से भरा बैटरी रिक्शा किशनगढ़ थाना क्षेत्र में जटाशंकर रोड पर पलट गया। हादसे के बाद रिक्शा में सवार यात्री अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। किशनगढ़ थाना प्रभारी कमलजीत मवई और कूपी चौकी प्रभारी जगदीश शिवहरे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक यात्री पलटे हुए रिक्शा में फंसे हुए थे। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला। दूसरे वाहन से यात्रियों को भेजा गया
हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने यात्रियों को जटाशंकर धाम तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की। रिक्शा पलटने के बाद मौके पर कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण रही। पुलिस टीम ने मौके पर स्थिति संभाली और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में मदद की।
Source link
छतरपुर में यात्रियों से भरी बैटरी रिक्शा पलटी:सभी को सुरक्षित निकाला, जटाशंकर धाम जा रहे थे, दूसरे वाहन से पुलिस ने पहुंचाया
