Headlines

पंचकूला की सोसाइटी में घुसे नकाबपोश, VIDEO:दरवाजा नहीं खोला तो डोरबेल बजाकर लौटे, अब तलाश में जुटी पुलिस




पंचकूला शहर सेक्टर-20 स्थित त्रिवेणी सोसाइटी में बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे तीन अज्ञात नकाबपोश संदिग्ध घुस आए। संदिग्ध एक फ्लैट तक पहुंचे और डोरबेल बजाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर कुछ देर इंतजार करने के बाद वापस लौट गए। पूरी घटना सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फ्लैट मालिक ने सतर्कता दिखाते हुए बिना पहचान किए दरवाजा नहीं खोला। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद सोसाइटी में दहशत का माहौल बन गया। सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध नजर आ रहे हैं। तीनों ने चेहरे कपड़े और मास्क से ढके हुए थे, जिससे उनकी पहचान छिपाने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है। मुख्य गेट और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों की पूरी गतिविधि रिकॉर्ड हुई है। इसके बावजूद उनका सोसाइटी के मुख्य गेट और सुरक्षा व्यवस्था को पार कर अंदर पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। घटना के बाद सोसाइटी निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों के हुलिए और उनके आने-जाने के रास्तों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तीनों किस उद्देश्य से सोसाइटी में दाखिल हुए थे। 2 साल पहले बंधक बनाकर लूटा था परिवार सेक्टर-20 की इसी सोसाइटी में 8 जनवरी 2024 को भी चोरी की वारदात सामने आई थी। उस समय बदमाश पार्सल देने के बहाने एक फ्लैट में घुसे थे। उन्होंने विनय कक्कड़ व उनकी पत्नी को उनकी फ्लैट में ही बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के करीब दो साल बाद भी आरोपी नहीं पकड़े जा सके हैं। ऐसे में ताजा घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *