Headlines

अमृतसर में दो क्रॉस बॉर्डर नेटवर्क का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 2.30 किलो हेरोइन बरामद; विदेशी तस्करों से कनेक्शन




अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो बड़े क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से सात अवैध पिस्तौल और 2 किलो 30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हथियारों के मामले में गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे कथित तस्करों के संपर्क में थे। वे विदेश से अवैध हथियार हासिल कर उन्हें अमृतसर और तरनतारन के इलाकों में सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस अब आरोपियों के विदेशी तस्करों से संबंधों और हथियारों की सप्लाई के नेटवर्क की जांच कर रही है। दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई इस मामले में अमृतसर के थाना इस्लामाबाद और थाना सुल्तानविंड में दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और हथियार व नशे की खेप पंजाब तक किन माध्यमों से पहुंचाई जा रही थी। साथ ही पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भूमिका और सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है। फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक खंगाल रही पुलिस जांच एजेंसियां आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही हैं। साथ ही सीमा पार बैठे कथित हैंडलर्स और स्थानीय स्तर पर उनके संपर्क में रहने वाले लोगों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और हथियार व नशे की सप्लाई चेन का भी खुलासा हो सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *