Headlines

नारनौल में एक ही परिवार के 6 सदस्य लापता:3 लड़की, लड़का और दंपती रात में निकले, पुलिस बोली- अपनी मर्जी से गए




नारनौल के नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के गांव मुलोदी से एक ही परिवार के 6 सदस्यों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव मुलोदी निवासी संजय कुमार पुत्र बिशम्बर दयाल ने बताया कि उसका भाई राजपाल (38), भाभी कविता (33), भतीजी अलका (18), कोमल (17), रामभौत (16) और भतीजा शिवम (14) 22 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे तक घर पर मौजूद थे। जब 23 अगस्त की सुबह करीब 6:30 बजे परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो सभी लोग घर से गायब मिले। कहीं पर नहीं मिले, मोबाइल नंबर बंद शिकायतकर्ता के अनुसार, परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य परिचितों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। उनके दोनों मोबाइल नंबर भी बंद मिले। शिकायत में आशंका जताई गई है कि किसी ने उसके भाई, भाभी और बच्चों को किसी गुप्त स्थान पर छिपा रखा है। साथ ही पुलिस से उनकी जल्द तलाश करने की मांग की गई। ऊंट गाड़ी चलाता है परिवार का मुखिया गायब हुए परिवार की आर्थिक हालत सही नहीं है। परिवार का मुखिया राजपाल ऊंटगाड़ी चलाकर और सब्जी बेचकर अपने परिवार का गुजर बसर करता है। वहीं लड़का शिवम एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 8 में और लड़की रामभौत 11 वीं कक्षा में पढ़ते हैं। नांगल चौधरी थाने में मामला दर्ज शिकायत के आधार पर नांगल चौधरी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 127(6) के तहत दर्ज किया गया है। मर्जी से गया परिवार इस बारे में एसएचओ पवन ने बताया कि मामले की जांच एएसआई प्रदीप को सौंपी गई है। लापता परिवार की तलाश के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है और उनके संभावित ठिकानों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में पाया गया है कि पूरा परिवार अपनी मर्जी से गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *