Headlines

खरगोन में दो दिन में 9.5 इंच बारिश, सड़कें क्षतिग्रस्त:कई इलाकों में जलभराव की स्थिति, अपरवेदा बांध का गेट सवा मीटर खुला




खरगोन में दो दिनों की भारी बारिश के बाद गुरुवार को लोगों को कुछ राहत मिली। इन दो दिनों में जिले में कुल 9.5 इंच बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी। सतपुड़ा क्षेत्र में बारिश रुकने के बाद अपरवेदा बांध का एक गेट सवा मीटर खोलकर जलस्तर को नियंत्रित किया जा रहा है। तीन दिन पहले मरम्मत हुई सड़क फिर उखड़ी तेज बारिश के कारण सनावद रोड फिर से खराब हो गई। इस सड़क की मरम्मत महज तीन दिन पहले ही की गई थी। इसके अलावा खंडवा रोड और सराफा बाजार समेत कई इलाकों में करीब एक फीट तक पानी भर गया। जलभराव और सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर भी आवाजाही प्रभावित बारिश के कारण खंडवा-बड़ोदरा हाईवे और सनावद रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। सड़क पर पानी और खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुंदा और वेदा नदी में बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए निचले इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है। सतपुड़ा क्षेत्र में बारिश रुकने के बाद अपरवेदा बांध का एक गेट सवा मीटर खोला गया है, जिससे बांध के जलस्तर को नियंत्रित किया जा सके। इस साल अब तक 24.3 इंच बारिश जिले में इस साल अब तक कुल 24.3 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। जिले की सालाना औसत बारिश 32.6 इंच है। पिछले साल इसी अवधि तक केवल 12.7 इंच बारिश हुई थी। इस लिहाज से इस साल अब तक पिछले वर्ष की तुलना में काफी ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे में भी हुई बारिश बीते 24 घंटों के दौरान खरगोन में 1.7 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भीकनगांव और झिरन्या में आधा-आधा इंच बारिश हुई। गोगांवा, भगवानपुरा, कसरावद, महेश्वर, बड़वाह और सनावद में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *