Headlines

फतेहाबाद में जाखल ROB-RUB का रास्ता बंद:सुभाष बराला ने रेल मंत्री से मांगा समाधान; किसानों ने दी काला दिवस की चेतावनी




फतेहाबाद जिले के जाखल रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन ROB-167 और RUB-169 के कारण उत्पन्न हुई आवागमन की समस्या अब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने गुरुवार को रेल मंत्री से मुलाकात कर इस गंभीर मुद्दे पर शीघ्र समाधान की मांग की। बराला ने रेल मंत्री को बताया कि सितंबर माह से धान की आवक शुरू हो जाएगी। जाखल अनाज मंडी में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों से अपनी फसल लेकर पहुंचेंगे। निर्माणाधीन ROB और RUB के कारण मंडी तक सीधा रास्ता बाधित है, जिससे किसानों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। आर्थिक नुकसान होने की आशंका इससे किसानों और मंडी से जुड़े कारोबारियों को समय की बर्बादी और आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। समस्या के समाधान के लिए बराला ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि निर्माणाधीन ROB-167 के नीचे अस्थायी रूप से रेत या अन्य उपयुक्त सामग्री डालकर बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराया जाए। इससे धान के सीजन में मंडी का काम सुचारू रूप से चल सकेगा। किसान विरोध करा चुके दर्ज गौरतलब है कि इस समस्या को लेकर किसान पहले ही अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जाखल रेलवे ओवरब्रिज के कारण बंद पड़े रास्ते और अनाज मंडी तक आवागमन की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे 15 अगस्त को ‘काला दिवस’ मनाएंगे। वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था नहीं किसानों का कहना है कि धान सीजन नजदीक होने के बावजूद यदि वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था नहीं की गई, तो उन्हें अपनी फसल मंडी तक पहुंचाने में भारी परेशानी और अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा। उनकी मुख्य मांग है कि धान की आवक शुरू होने से पहले बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था हर हाल में की जाए। अब रेल मंत्री के समक्ष मामला पहुंचने के बाद उम्मीद है कि रेलवे विभाग इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द कोई ठोस समाधान निकालेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *