Headlines

बलौदाबाजार में सेवा संकल्प अभियान में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा:चित्रकला-भाषण और रंगोली प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार, मंत्री टंकराम वर्मा ने किया सम्मानित




बलौदाबाजार में सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को वर्धमान स्कूल में जिला स्तरीय चित्रकला, भाषण और रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। इसमें जिले के स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चल रहा है। इसके तहत अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने बच्चों की बनाई रंगोली और चित्रों की तारीफ करते हुए कहा कि बच्चों ने इनमें विकसित भारत की तस्वीर दिखाने की कोशिश की है।
मंत्री ने बच्चों से कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत और लगन जरूरी है। आज मेहनत करेंगे तो आने वाला समय बेहतर होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से सीख लेने की बात कही। साथ ही बताया कि सरकार की ओर से हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं और छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य बनाने के लिए काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी गौरव राय समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *