Headlines

कैथल में पिता का हत्यारा नाबालिग काबू:सिर-गर्दन पर कस्सी से किया था हमला, 2 हफ्ते पहले ही काम के लिए आए




कैथल जिले के गांव भाना में पिता की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के नाबालिग बेटे को निरुद्ध (पकड़) कर लिया। करीब 16 साल के नाबालिग ने कस्सी मार कर अपने पिता की हत्या की थी। उसने कस्सी से पिता के गले पर वार किए थे, जिससे गला कट गया और व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह में भेज दिया है। पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी खीर बाई निवासी छत्तीसगढ़ ने आरोप लगाया था कि वह अपने पति लक्ष्मी प्रसाद और करीब 16 वर्षीय बेटे के साथ लगभग 2 हफ्ते पहले गांव भाना स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आई थी। वीरवार रात करीब साढ़े 8 बजे वह अपने पति को खाना देने गई थी। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। झुग्गी में रखी कस्सी उठाई और वार किए विवाद बढ़ने पर बेटा अपने पिता को रोकने लगा। शिकायत के अनुसार बेटे ने कई बार अपने पिता को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद बेटे ने झुग्गी में रखी कस्सी उठाई और पिता पर हमला कर दिया। उसने पिता की गर्दन और सिर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण लक्ष्मी प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। पूंडरी थाना एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग को निरुद्ध कर लिया। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच और लड़के से जरूरी पूछताछ के बाद आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *