Headlines

कपूरथला में एजेंटों ने दंपती को बनाया शिकार:इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर 3.70 लाख ठगे, जालंधर की महिला समेत चार पर FIR




कपूरथला जिले के ढिलवां पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बेटे और बहू को इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर 37 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना ढिलवां के प्रभारी जसदीप सिंह और सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर अराईयां निवासी मंजू (पत्नी बूटा राम) ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उक्त आरोपियों ने उनके बेटे और बहू को इंग्लैंड भेजने का पक्का भरोसा दिलाया था। इसके एवज में उनसे कुल 37 लाख 60 हजार रुपये की मोटी रकम हड़प ली गई। न विदेश भेजा, न लौटाए पैसे पीड़िता के अनुसार, रकम लेने के बाद आरोपियों ने न तो उनके बेटे-बहू को इंग्लैंड भेजा और न ही बार-बार मांगने पर उनके पैसे वापस किए। इसके बाद पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस प्रशासन का दरवाजा खटखटाया। DSP की जांच के बाद 4 पर पर्चा दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत की प्राथमिक जांच डीएसपी (DSP) कपूरथला द्वारा की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों अमनदीप सभरवाल (पुत्र सोहन लाल) उसकी पत्नी रीना, उसे भाई रूबी (पुत्र सोहन लाल) तीनों निवासी चुहे, थाना नूरमहल (जालंधर) औऱ मनी गिल (पुत्र डेविड मसीह) निवासी नकोदर (जालंधर) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लेन-देन के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस मामले की आगे की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस रही है। पुलिस द्वारा वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों के रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की जा रही है, ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर अदालत के कटघरे में खड़ा किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *